Wednesday, October 21st, 2026

भारत पहली पारी में 244 पर ऑल आउट

सिडनी
टीम इंडिया पहली पारी में 244 रनों पर ढेर हो गई. भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के सामने सरेंडर कर दिया. भारत के लिए सिर्फ शुभमन गिल (50) और चेतेश्वर पुजारा (50) ही अर्धशतक जड़ पाए. रवींद्र जडेजा 28 रनों पर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस ने 4 विकेट झटके. जोश हेजलवुड ने 2 विकेट लिये, जबकि मिशेल स्टार्क को एक सफलता मिली. भारत के 3 खिलाड़ी रन आउट हुए. पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 94 रनों की बढ़त हासिल हुई.

 

#244 पर ऑल आउट

Source : Agency

पाठको की राय